Breaking News in Primes

लोक गायिका मान्या सीएम आवास में मुख्यमंत्री से किया संवाद* *मुख्यमंत्री ने मान्या पाण्डेय को सौंपी विंध्य की लोक पराम्परा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी*

0 78

*लोक गायिका मान्या सीएम आवास में मुख्यमंत्री से किया संवाद*

 

*मुख्यमंत्री ने मान्या पाण्डेय को सौंपी विंध्य की लोक पराम्परा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डां मोहन यादव के व्दारा सीएम निवास पर युवा शक्ति मिशन के तहत युवा संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के चुनिंदा प्रतिभावान युवाओं को आमंत्रित किया गया था। जहां मुख्यमंत्री डां मोहन यादव ने विंध्य की लोकप्रिय राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय से संवाद करते हुए शासन की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और बघेली लोक संस्कृति एवं संस्कार गीतों के संबंध में विस्तार से चर्चा की और विंध्य की विलूप्त हो रही लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने प्रदेश सरकार व्दारा चलायें जा रहे जन कल्याण अभियान पर बघेली लोकगीत आइसन विकासी सीएम हमारो,जन जन का करें, कल्याण। एमपी आइसन सजाइन हो मोहन,देश मा होई रहा नाम की प्रस्तुति दे कर वहां उपस्थित अधिकारियों एवं लोगों को झुमने में मजबूर कर दिया। विंध्य के यादव समाज के पराम्परिक गीत बिरहा नदियां किनारे तीन वृक्ष है,केला,कटहल,आम,ओही तरी बाइठे, तीन तपस्वी लक्षिमन, सीता राम गीत को सुनकर मुख्यमंत्री ने मान्या पाण्डेय की खूब प्रशंसा की। युवा शक्ति मिशन, युवा संवाद की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मुझसे विस्तार से विंध्य की कला संस्कृति, लोक पराम्परा एवं संस्कार गीतों के संबंध में विस्तार से चर्चा की और अगले माह सीएम हाउस में विंध्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ संवाद करने का आश्वासन दिये और जल्द ही सीधी में विंध्य क्षेत्र रीवा और शहडोल संभाग के नगड़िया बादन के हजारों लोक कलाकारों को एक साथ प्रस्तुत कराने की बात कही। उन्होंने ने बताया कि मुख्यमंत्री को भारतीय लोक संस्कृति और लोक पराम्परा की काफी जानकारी है और वह लोकगीतों से काफी लगाव रखते हैं। हमें मुख्यमंत्री से संवाद कर बहुत कुछ सीखने और समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर जन सम्पर्क आयुक्त और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी के अतिरिक्त विंध्य के प्रभावशाली व्यक्तित्व उमेश मिश्रा लखन, नरेंद्र बहादुर सिंह भी मौजूद रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!