Breaking News in Primes

कसरावद नगर में नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा……

0 71

कसरावद नगर में नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा……

 

निंदा ना करे, लेकिन निंदा हो तो घबराए नहीं– मीरा बैन

 

राजू पटेल कसराव(खरगोन)

 

दजीवन में कभी किसी की निंदा नहीं करना चाहिए। निंदा करना घोर पाप है। किसी की निंदा करने में भले ही तात्कालिक सुख मिलता हो, लेकिन उसका दूरगामी प्रभाव हानिकारक हे। उक्त बात प्रसिद्ध भगवताचार्य मीरा बैन भट्ट ने कसरावद नगर में श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा समिति के तत्वाधान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ से कही। कथा के दूसरे दिन शत्रजीत यादव एवं सुधुमन की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि अगर हमारी निंदा होती हैं तो हमें उससे घबराना भी नहीं है। निंदा तो स्वय भगवान द्वारिकाधीश की भी हुई थी। जब भगवान की निदा हो सकती हैं तो हम तो इंसान हैं। इसलिए सदमार्ग पर चले और अच्छे कार्य करे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन जो व्यक्ति सूर्य पूजन एवं तुलसी पूजन करता है, उसके वंश में कभी दरिद्रता नहीं आ सकती है । कथा के दौरान मीरा बेन ने सुमधुर भजन सुनाए। समिति के सचिव सुधीर सराफ ने बताया कि रविवार को कथा का तीसरा दिन है। तीसरे दिवस मधु कैटभ वध एवं

शुकदेव जी का प्राकट्य उत्सव होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर श्रवण लाभ ले रहे है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!