Breaking News in Primes

सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों को किया याद 

0 182

सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों को किया याद

 

 

करही रवि सिन्हा

 

पिपल्या बुजुर्ग बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत में अटलजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कार्यकर्ता के द्वारा किया गया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवान सिंह चौहान ने अटल जी के योगदान और व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा उन्होंने परमाणु शक्ति से संपन्न कर देश को दुनिया की अग्रिम पंक्ति में स्थान दिलया।अटलजी के विचारों के अनुसार, देश को हर स्थिति में प्रथम रखना ही सुशासन है। हमें उनके व्यक्तित्व को अनुसरण करना चहिए। इस दौरान सुशील वर्मा,धर्मेंद्र नामदेव, रंजीत मंडलोई, शेरू वर्मा, हिमांशु जायसवाल, शुभम वर्मा, हेमंत कर्मा आदि मौजूद थे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!