Breaking News in Primes

27 दिसंबर शुक्रवार के स्थान पर,29 दिसंबर रविवार को लगेगा, धामनोद का साप्ताहिक हाट बाजार।

0 187

*27 दिसंबर शुक्रवार के स्थान पर,29 दिसंबर रविवार को लगेगा, धामनोद का साप्ताहिक हाट बाजार।*

 

*स्कूली बसों एवं कृषि उपज मंडी की आवक के कारण बार-बार लग रहे जाम से, आमजन होते थे परेशान।*

 

*रविवार को साप्ताहिक हाट होने से स्कूली बच्चों,किसानों एवं व्यापारियों, दुकानदारों को मिलेगी राहत।*

 

*धामनोद समाचार ने, साप्ताहिक हाट बाजार, शुक्रवार के बजाय रविवार को लगाया जाए, मुद्दे को उठाया था प्रमुखता से।*

 

*धामनोद// रिपोर्टर मोनू पटेल*

 

धामनोद// धामनोद में शुक्रवार साप्ताहिक हाट बाजार लगता था जो

27 दिसंबर से शुक्रवार के स्थान पर,29 दिसंबर से रविवार को लगेगा।

एक और जहां कृषि उपज मंडी में बिक्री के लिए आई किसानों की उपज एवं करीब 200 से अधिक स्कूल बसों के कारण एवं साप्ताहिक हाट बाजार शुक्रवार होने के कारण, मंडी रोड, गुलझरा रोड, एवं महेश्वर रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बने रहने के कारण, आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उक्त मुद्दे को धामनोद समाचार द्वारा, पूर्व से लेकर अभी तक, प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था कि, शुक्रवार के स्थान पर रविवार साप्ताहिक हाट बाजार लगाया जाए।

 

जिसको देखते हुए दिनांक 5/11/24 को अनुभागीय अधिकारी राजस्व मनावर राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में, बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें समस्त स्कूलों के प्रतिनिधि, व्यापारी बंधु , नगर के प्रबुद्ध जन, जन प्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों की उपस्थिती में, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि, शुक्रवार हाट बाजार होने से, ट्रैफिक जाम हो जाता हे । इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि, साप्ताहिक हाट बाजार शुक्रवार के स्थान पर, रविवार के दिन करने से ट्रैफिक जाम की स्थिति से निजात मिलेगी ,क्योंकि उस दिन एक और जहां स्कूलों की छुट्टी रहेगी । वहीं कृषि उपज मंडी की छुट्टी होने के कारण भी, ट्रैफिक का दवाब कम होगा। वहीं रविवार के दिन शासकीय छुट्टी होने के कारण भी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी भी साप्ताहिक हाट बाजार के दिन खरीदी कर सकते हैं, जिसको लेकर आज नगर पंचायत धामनोद द्वारा मुनादी भी कराई जा रही है की, आगामी 27 दिसंबर शुक्रवार के दिन अब साप्ताहिक हाट बाजार नहीं लगेगा, वही अब 29 दिसंबर रविवार के दिन साप्ताहिक हाट बाजार लगेगा।

 

नगर पंचायत ने, सभी किसानों, व्यापारियों एवं साप्ताहिक हाट बाजार में दुकान लगाने वालों व्यापारियों से अपील की है कि, कृपया नई व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। वही तेजी से धामनोद शहर में चारों ओर बढ़ रहे हैं व्यापार, व्यवसाय, उक्त निर्णय मिल का पत्थर साबित होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!