Breaking News in Primes

Breaking News: बिजली विभाग में सोलर एनर्जी DGM को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

0 598

Breaking News: बिजली विभाग में सोलर एनर्जी DGM को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

 

लोकायुक्त ने DGM हिमांशु अग्रवाल और उसके साथी हिमांशु यादव को ट्रैप किया

 

लोकयुक्त ने बिजली कंपनी में मारा छापा 30 हजार की रिश्वत लेते अधिकारी को दबोचा

 

सोलर एनर्जी विभाग का DGM रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर । जबलपुर में एमपी के बिजली कंपनियों के मुख्यालय शक्ति भवन में लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी। इस दौरान सोलर एनर्जी विभाग के DGM हिमांशु अग्रवाल को ट्रैप किया गया। निजी सहयोगी के जरिए 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

 

सोलर एनर्जी विभाग के डीजीएम को गिरफ्तार किया गया है। वे निजी सहयोगी के जरिए 30 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। हिमांशु अग्रवाल ने नागपुर की सोलर पैनल कंपनी का लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए रिश्वत मांगी थी। उन्होंने रोशनी सोलर कंसल्टेंसी के मैनेजर विष्णु लोधी से 40 हज़ार की डिमांड की थी। सौदेबाजी के बाद 30 हजार की घूस पर डील फाइनल हुई। विष्णु लोधी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की थी।

 

शिकायत के बाद लोकायुक्त ने DGM हिमांशु अग्रवाल और उसके साथी हिमांशु यादव को ट्रैप किया और 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। फिलहाल लोकायुक्त की टीम भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!