Breaking News in Primes

Breaking News: मध्यप्रदेश में SDM का ड्राइवर डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0 629

Breaking News: मध्यप्रदेश में SDM का ड्राइवर डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

कलेक्टर ने SDM को हटाया, ड्राइवर को किया सस्पेंड

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने शहपुरा एसडीएम के ड्राइवर को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुनील कुमार पटेल है, उसने एक केस के संबंध में एसडीएम से कहकर शिकायत को रफा-दफा करने के लिए 3 लाख रुपए की मांग की थी। बाद में सौदा डेढ़ लाख रुपए में तय हुआ।

 

 

लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने एसडीएम नदीमा शीरी को हटाकर कलेक्ट्रेट में पदस्थ किया है। उनकी जगह प्रभारी डिप्टी कलेक्टर कुलदीप पाराशर को शहपुरा का प्रभार सौंपा है। वहीं, ड्राइवर सुनील कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है। उसकी तैनाती कुंडम में रहेगी।

 

SDM के कैबिन में हुई लेन-देन की बात

 

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से शहपुरा भिटौनी निवासी संग्राम सिंह ने शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार रात को ड्राइवर को धनवंतरी नगर चौक से गिरफ्तार किया है। शिकायत के मुताबिक रिश्वत के रुपए की बात एसडीएम नदीमा शीरी के कैबिन में हुई थी, और उनके कहने पर ही ड्राइवर ने रुपए मांगे थे।

 

संग्राम सिंह के रिश्तेदार की गांव में एक एकड़ जमीन है। वहां बासमती धान की बोरियों को रखा गया था। बीते दिनों शहपुरा तहसीलदार ने निरीक्षण करते हुए धान का पंचनामा बनाया। करीब एक सप्ताह पहले एसडीएम शहपुरा की कोर्ट से कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

 

जवाब देने के लिए जब संग्राम सिंह शहपुरा एसडीएम कोर्ट पहुंचे और उनके ड्राइवर सुनील पटेल से मिले थे। उसने संग्राम से कहा कि मामले को रफा-दफा किया जा सकता है। तीन लाख रुपए देने पड़ेंगे। इसके बाद संग्राम सिंह ने रिश्वत मांगने की शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से की। एसपी के निर्देश पर शिकायत की जांच की गई और सही पाया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!