Breaking News in Primes

लोकायुक्त ने 15 हजार की रिश्वत लेते पुलिस आरक्षक को किया गिरफ्तार 

0 1,559

लोकायुक्त ने 15 हजार की रिश्वत लेते पुलिस आरक्षक को किया गिरफ्तार

 

भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश

*उज्जैन । पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर उज्जैन लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :- आवेदक -पप्पू सिंह सौंधिया पिता मानसिंह सौंधिया निवासी ग्राम मानपुरा तहसील भानपुरा

 

*आरोपी -* कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान, थाना भानपुरा जिला मन्दसौर

रिश्वत राशि-* 15000/- रूपये

*विवरण-* आवेदक के अनुसार उसके भाई ईश्वर सिंह, अन्य व्यक्ति तूफान सिंह और बंशीलाल के विरुद्ध थाना भानपुरा में एफ आई आर पंजीबद्ध हुई थी। उसमें जमानत देने की लिखापढ़ी के 15000/-रूपये रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन प्रभारी एस पी राजेश पाठक द्वारा डीएसपी सुनील तालान से कराया तो शिकायत सही पाई गई। इस पर से आज दिनांक 16/12/24 को ट्रैप दल का गठन किया गया। भानपुरा थाने के परिसर में जैसे ही कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ने रिश्वत की राशि आवेदक से प्राप्त की। थाने के आसपास तैनात ट्रैप दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। थाना परिसर में कार्यवाही अभी जारी है।

*ट्रेप दल सदस्य-*डीएसपी सुनील तालान, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार, उमेश जाटव, श्याम शर्मा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!