Breaking News in Primes

धान खरीदी उपकेंद्र खोलने हेतु विभागीय जिम्मेदार अफसरों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं

0 93

छत्तीसगढ़ जिला जांजगीर चांपा

ग्राम भंवतरा विकासखंड पामगढ़ में में धान खरीदी उपकेंद्र खोलने के सम्बन्ध में आवेदन पत्र ग्राम भंवतरा विकासखंड पामगढ़ मैं धान खरीदी उपकेंद्र खोलने हेतु आवेदन पत्र पूर्व में ग्रामवासी भंवतरा द्वारा अपने आपके समक्ष प्रस्तुत किया गया था लेकिन आज तक सेवा सहकारी समिति कोसला के अंतर्गत धान खरीदी उपकेंद्र खोलने हेतु विभागीय जिम्मेदार अफसरों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है इस कारण ग्राम भंवतरा विकास खंड पामगढ़ में धान खरीदी उपकेंद्र खुलेगा ऐसा नहीं लग रहा है जबकि धान खरीदी उपकेंद्र खोलने हेतु ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित स्थल का नक्शा खसरा ग्राम पंचायत का प्रस्ताव संस्था प्रबंधक सेवा सहकारी समिति कोसला पंजीयन क्रमांक 463 में जमा करा दिया गया है। चूंकि ग्राम भंवतरा के किसान धान कटाई कर अपने धान को बेचने के लिए अपने घर में ढेरी बना कर रखें हुएं हैं ताकि अपने ग्राम में धान खरीदी उपकेंद्र में अपना धान सरलता पूर्वक बेंच सकें लेकिन जिमेदार अफसरों के उदासिता के चलते आज तक धान खरीदी उपकेंद्र खोलने हेतु किसी भी प्रकार के अधिकारियों द्वारा पहल होते दिखाई नहीं दे रहे है जिसमें ग्राम भंवतरा के किसान ज़िम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध क्षुब्ध होकर ग्राम भंवतरा में धान खरीदी उपकेंद्र नहीं खोलने के विरुद्ध में शिवरीनारायण बिलासपुर मुख्य मार्ग में मेऊभाठा के पास चक्काजाम करने 21 नवंबर को जा रहे हैं गांव भवतरा को धान खरीदी केंद्र खोले जाने के लिए वर्ष 2021 22,व22,23एव 23,24को कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारियों को आवेदन दिया था लेकिन अभी तक कोई नहीं हुआ है आश्वाशन अधिकारियों द्वारा दिया जाता है लेकिन खरीदी केंद्र नहीं खुलता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!