Breaking News in Primes

भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 4&1 से किया पराजित , खिताबी मुकाबले में चीन से सामना

0 94

नई दिल्ली

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना इस मैच का दूसरा गोल किया जिससे भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 4-1 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच मैच का चौथा क्वार्टर चल रहा है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीसरे क्वार्टर में भी दक्षिण कोरिया के खिलाफ बढ़त बरकरार रखी है। दक्षिण कोरिया ने हॉफ टाइम के बाद वापसी करने की कोशिश की और गोल दागा, लेकिन भारत से अब तक आगे नहीं निकल सकी है। तीसरे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया ने भले ही एक गोल किया, लेकिन भारत ने भी इस क्वार्टर में गोल कर अपना दबदबा बनाए रखा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपनी बढ़त 2-0 की कर ली है। भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी एक गोल दागा और अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इससे पहले, भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में भी गोल किया था। भारत ने अपनी बढ़त हॉफ टाइम तक बरकरार रखी और दक्षिण कोरिया की टीम पहले दो क्वार्टर में भारत के सामने चुनौती पेश नहीं कर सकी।

शानदार फॉर्म में चल रही पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से मुकाबला शुरू हो गया है।  

यह 62वीं बार है जब भारत किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में दक्षिण कोरिया से भिड़ रहा है। पहली बार दोनों 1958 में टोक्यो में एशियाई खेलों में एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे। तब भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया था। भारत ने अब तक 38 और दक्षिण कोरिया ने 11 मैच जीते हैं। वहीं, 12 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। दोनों के बीच आखिरी मैच इसी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पूल स्टेज के दौरान खेला गया था, जहां भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!