Breaking News in Primes

शीतला माता कॉलोनी गणेशउत्सव का 6 वां वर्ष, विधि विधान जो रही पूजा अर्चना”

0 467

“शीतला माता कॉलोनी गणेशउत्सव का 6 वां वर्ष, विधि विधान जो रही पूजा अर्चना”

किरंदुल: लौह नगरी किरंदुल मेंन मार्केट के सामने स्थित शीतला माता टाइप 3 कॉलोनी में पिछले 6 वर्षों से लगातार मोहल्ले वासियों द्वारा गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। पूरे मोहल्ले के लोग सह परिवार सुबह शाम गणपति बप्पा की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से कर रहे हैं। मोहल्ले के सभी बूढ़े, बच्चे, जवान, महिलाएं एक साथ मिलकर सामूहिक आरती में भाग लेते हैं। मोहल्ले के प्रत्येक घर से प्रतिदिन किसी ने किसी के द्वारा प्रसाद का वितरण किया जाता है। आयोजक समिति के सदस्य रूपन ने कहा की पिछले 6 वर्षों से इस मोहल्ले के सभी लोग एक परिवार की तरह सामूहिक रूप से मोहल्ले में गणपति बप्पा की स्थापना करते आ रहे हैं। और पूरे 10 दिन बड़ी धूमधाम से इस पूजा में शामिल होकर भजन कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बनाते हैं।प्रतिवर्ष सभी लोगों द्वारा गणेश चतुर्थी का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। भगवान गणेश के आशीर्वाद से कि हमारे घर और इस मोहल्ले में सुख शांति बनी रहती है। आज के इस पूजा अर्चना में उपस्थित लोगों में रूपन, सूरज, प्रशांत राय, ऋषिपाल चौहान, जसपाल, ए. पी. पांडव, शत्रुघ्न साहू, लीला साहू, चंदनिया, प्रीति, ज्योति अंजू , सुदेश आदि समिति के सदस्य उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!