Breaking News in Primes

स्कार्पियो में पुलिस नेम प्लेट व सायरन लगाकर घूमने वाले को किरंदुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 1,313

स्कार्पियो में पुलिस नेम प्लेट व सायरन लगाकर घूमने वाले को किरंदुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

किरंदुल: दिनांक 12/09/2024 के रात्रि किरंदुल पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान बस स्टैंड पास रात्रि करीबन 12.35 बजे एक सफेद रंग के स्कार्पियो का चालक अपने वाहन को तेजगति से चलाते हुये दौड़ाकर पेट्रोलिंग वाहन को क्रॉस किया जिसके सामने शीशे के पास पुलिस का नेम प्लेट लगा हुआ तथा पुलिस का हुटर बज रहा था।व सभी डोर ग्लास में ब्लैक फ़िल्म एवं सामने रंग बिरंगे लाइट लगा रखा था। जो देखने मे ही संदिग्ध लग रहा था। जिसे थाना प्रभारी- प्रहलाद कुमार साहू द्वारा पीछा कर डबल स्टोरी गणेश मंडप के पास पकड़कर मौके पर उक्त संदिग्ध वाहन स्कार्पियो को चेक करने पर उसमें पुलिस विभाग का नेम प्लेट लगा हुआ एवं पुलिस का सायरन का उपयोग करते हुये मिले। उक्त वाहन चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम- निखिल उरसा पिता राजू राम उम्र 21 वर्ष पता – भैरमगढ़ संजय पारा का रहने वाला बताया एवं उसके साथ बैठे एक अन्य लड़का अपना नाम- निखिल सेन पिता सेन उम्र 19 वर्ष पता भैरमगढ़ संजय पारा का होना बताया। जिनसे पुलिस नेम प्लेट एवं सायरन का उपयोग करने के संबंध मे पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दिये। पकड़े गये वाहन चालक- निखिल उरसा द्वारा कपटपूर्ण आशय से पुलिस नेम प्लेट एवं सायरन का उपयोग करना पाये जाने से चालक के विरूद्ध धारा 205 बी.एन.एस. के तहत एफआईआर कर एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 39/192(1)(B), 3/181, 100, 184 के तहत कार्यवाही कर उक्त स्कार्पियो वाहन, पुलिस नेम प्लेट, पुलिस हुटर को जप्त किया जाकर चालक निखिल उरसा को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू थाना प्रभारी किरन्दुल, सहायक उप निरीक्षक उत्तम ध्रुव, प्रधान आरक्षक नरेश मंडल, नुरेन्द्र भारती, आरक्षक अजय तेलम, फणीन्द्र नेटी भूमिका रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!