Breaking News in Primes

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह

0 50

मनेन्द्रगढ़
 जिला एमसीबी हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं बिहार प्रदेश भाजपा मंत्री गुरुप्रकाश पासवान के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों मे प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही इसी तारतम्य आज भाजपा कार्यालय एमसीबी जिला मे भी आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित वैचारिक आंदोलन है और भाजपा समय-समय पर ऐसे गैर राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम करती रहती है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने स्मरण कराया कि जब कोविड की महामारी आई थी, तो सेवा ही संगठन के माध्यम से पूरे देश में हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं ने मास्क का वितरण,भोजन का वितरण किया था और जो जनता इस दुविधा का सामना कर रही थी, उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हर घर तिरंगा पखवाड़ा होता है जो 1 अगस्त से होता है और राष्ट्रव्यापी भाव एक अद्भुत वातावरण बनता है। हम सब 365 दिन भावना से ओतप्रोत रहते हैं। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हम सभी प्रमुखता से तीन बड़े कार्यक्रम करने वाले हैं।

पहला कार्यक्रम 11, 12 एवं 13 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवाओं में देशप्रेम की भावना सशक्त हो, जागरूक हो, इस लिहाज से एक सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी तिरंगा यात्रा 11, 12 व 13 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रत्येक विधानसभा में हम निकालने वाले हैं। यह विषय हमारी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय के बहुत करीब है। कहा कि हम पूरे देश में, विशेष कर छत्तीसगढ़ में जहां-जहां युद्ध स्मारक हैं, शहीद स्मारक हैं, शहीदों की प्रतिमाएँ हैं वहां माल्यार्पण के साथ स्वच्छता का कार्यक्रम हमारा दूसरा प्रमुख कार्यक्रम है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगो में उत्साह हैं।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक जमुना पांडेय जी ने कहा कि हर घर तिरंगा को लेकर जानकारी दिया वही पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले ने बताया की युवा मोर्चा के द्वारा दिनाक 11,12,13, अगस्त को तिरंगा यात्रा निकला जाना है, जिसको लेकर युवा मोर्चा कार्यकताओ में काफी उत्साह दिख रहा है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी ने बताया कि 15 अगस्त 1947 से पहले 14 अगस्त 1947 को जब देश का विभाज न हुआ था तब कई प्रकार की घटनाएं हुई है। देश के कई लोगों की मृत्यु विभाजन के दौरान हुई है। इसलिए हम 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं। 2022 में जब आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया तब से हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया गया। इस अभियान को पूरे देश में वृहद स्तर पर मनाया जाता है।

यह अभियान हम लगातार 3 वर्षों से मना रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर यह अभियान पूरे देश भर में हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर व्यक्ति की सहभागिता हो, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिस प्रकार से स्वच्छता को एक जन्म आंदोलन का स्वरूप दिया है, तमाम ऐसे संगठन चाहे डब्लूएचओ यूनाइटेड नेशन शो बताते हैं कि जहां टॉयलेट की उपलब्धता 35% थी ओडीएफ को अर्जित करने में हम सफल हुए, उसके पीछे हमारी पार्टी की सोच और नेतृत्व है, प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता है तथा हम वर्ष 1947 में भारत देश का खंडन हुआ और यह आंकड़े बताते हैं कि मानव जाति के इतिहास में इस दिन की जैसी हिंसा किसी ने नहीं देखी थी।

इस दिन 20 लाख लोगों की नृसंश हत्या हो गई थी और लगभग 2 करोड़ लोग विस्थापित हो गए थे। आप कल्पना कर सकते हैं कि अपनी जड़ों को छोड़कर के जाने का आर्थिक, मानसिक व भावनात्मक दुष्प्रभाव क्या होता है और एक हस्ताक्षर से पूरे देश को विभाजित कर दिया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरे क्षेत्र में जहां-जहां रिफ्यूजी परिवार है कोई ऐसा व्यक्ति जो यह संस्मरण हमारे सामने रख सकता है, प्रदर्शनी के माध्यम से हम उस चित्र को सामने रखेंगे और एक मौन जुलूस निकालेंगे जिससे समाज में एक संदेश जाए कि इतनी बड़ी विभीषिका का सामना हमारे देश ने किया था। हम लोग यह भी सुनिश्चित करेंगे की हर एक घर तिरंगा अधिकतम, जहां तक संभव हो हर घर पर, तिरंगा ध्वज लहराए और ऐसे वातावरण के निर्माण से वह सशक्त होकर के सामने आए। केंद्र की तरफ से हमें यह भी कहा गया है कि जितने भी सामाजिक कार्यक्रम जिले के मुख्यालय के समस्त मंडलों, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक हमारे कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। वही भाजपा जिला महामंत्री व “एक पेड़ माँ के नाम” के संयोजक वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि प्रत्येक मण्डल, बूथ के साथ-साथ सभी विद्यालयों में एक पेड़ माँ के नाम लगाने का संकल्प ले कार्य पूर्ण करें |

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले,जिला उपाध्यक्ष जमुना पाण्डेय,जिला महामंत्री व एक पेड़ के प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, आशीष मजूमदार, प्रदीप वर्मा, मनोज केशरवानी, श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!