Breaking News in Primes

छत्तीसगढ़&गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ को नमन, 386वें जयंती समारोह में शामिल हुए CM साय और केंद्रीय मंत्री

0 32

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही.

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 386वीं जयंती समारोह में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री ने शिरकत किया। गौरेला के गुरुकुल मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को दुर्गादास राठौर की जयंती की बधाई दी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 386वीं जयंती समारोह का आयोजन राठौर समाज के लोगो के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,बिलासपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। गुरुकुल खेल परिसर के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बड़े ही धूमधाम से कार्यक्रम किया गया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में श्याम बिहारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई दी और साथ मे एक पेड़ मां के नाम लगाने की भी अपील की वही विष्णुदेव साय ने मंच से ही प्रधानमंत्री के आह्वान पर घर घर तिरंगा अभियान में हर घर मे तिरंगा फैराया जाए। माता के नाम से कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की। वहीं मंच से सीएम ने  पेंड्रा गौरेला नगर पालिका की घोषणा की साथ ही कहा कि क्षत्रिय समाज का बहुत समृद्धशाली इतिहास रहा है हमारे क्षत्रिय कभी दुश्मन के सामने नहीं झुके। सीएम ने आगे कहा कि महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाई पर कभी झुके नहीं।

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने देश की एकता और अखंडता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। देश और समाज को आगे बढ़ाने में राठौर समाज द्वारा संगठित होकर कार्य करने की सराहना की। जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन राठौर समाज का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज का आयोजन है।

विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, राठौर समाज के जिला अध्यक्ष कैलाश राठौर और समारोह के आयोजक बृजलाल सिंह राठौर ने भी राष्ट्रवीर दुर्गादास जी की जीवनी और उनकी वीरता पर प्रकाश डाला। राठौर समाज द्वारा मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरुण सिंह चौहान, कन्हैया सिंह राठौर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश तिवारी, संत परमानंद गिरी, उपेंद्र बहादुर सिंह, सुनीता राठौर, सविता राठौर, नीरज जैन, राठौर समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!