Breaking News in Primes

पत्रकार किशोर रामटेके के खिलाफ प्रियंका जाल ने एसपी से की शिकायत

0 425

पत्रकार किशोर रामटेके के खिलाफ प्रियंका जाल ने एसपी से की शिकायत

(मामला बेवजह समाचार पत्र में नाम छाप कर बदनाम करने का)

किरंदुल: किरंदुल के वार्ड क्रमांक 04 धरमपुर कैम्प की निवासी कुमारी प्रियंका जाल पिता रामदास जाल ने किरंदुल के एक तथाकथित पत्रकार किशोर रामटेके के खिलाफ दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय को लिखित में शिकायत की है कि मुझे पत्रकार किशोर रामटेके के समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिली है कि कविता बघेल पिता अर्जुन सिंह निवासी किरंदुल द्वारा मेरे नाम व मेरे मामा रवि दुर्गा के नाम से शिकायत कि गई है कि किसी कथित फोटो व वीडियो के द्वारा हमने कविता बघेल को बदनाम करने कि कोशिश कि है। महोदय इस संबंध में मुझे कोई भी जानकारी नहीं थी। मुझे समाचार के माध्यम से ही इस घटना की जानकरी मिली है। कविता बघेल द्वारा मुझे मोबाईल में धमकाया जा रहा है। महोदय अप्रैल 2024 में कविता बघेल के भाई अनिल बघेल के साथ मेरी रिश्ते की बात चली थी और हमने एक दूसरे को पसंद भी किया था उस समय से अनिल बघेल का मेरे घर में आना जाना लगा हुआ है। इस पर कविता द्वारा मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है की मैंने व मेरे मामा ने उसके भाई अनिल को घर बुला कर उक्त फोटो व वीडियो को दिखाया है। और मेरे खिलाफ उसे भड़काया गया है। परन्तु यह सरासर गलत है। मुझे इस घटना की कोई जानकारी नहीं है और न ही मैंने और मेरे मामा ने उसके भाई को उसके खिलाफ भड़काया है। फिर कविता द्वारा इस मामले में मेरे व मेरे मामा को किस वजह से घसीटा गया है, और किशोर रामटेके द्वारा जबरन इस मामले में समाचार पत्र में मेरा नाम छापा गया है। उनके इस कृत्य से मेरी व मेरे मामा रवि दुर्गा की छवि धूमिल की गई है।अतः महोदय से निवेदन है कि कविता बघेल व समाचार पत्र छापने वाले किशोर रामटेके पर उचित कार्यवाही की जाये।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!