Breaking News in Primes

आज लेने वाला, कल देने वाला बने: बेरोज़गारी के खिलाफ संघर्ष

0 610

भोपाल। बेरोज़गारी एक गंभीर समस्या है जो हमारे देश के आर्थिक और सामाजिक विकास को बाधित करती है। इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब हम स्टार्टअप योजनाएं बनाएं और लोगों को स्वरोजगार एवं छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करें और उनकी सहायता भी करें।

इसी उद्देश्य से समाज में फैली बेरोजगारी और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए सिम्पैथी फाउण्डेशन और बेनज़ीर एज्यूकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 18 अगस्त 2024 को सिम्पैथी फाउण्डेशन के अशोका गार्डन ऑफिस में 14वाँ रोज़गार इवेंट आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 15 लोगों को स्वरोजगार प्रदान किया गया और उन्हें आर्थिक सहायता भी दी गई, जिससे वे अपने रोजगार को अच्छे ढंग से चला सकें। इस कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण को भी प्रोत्साहन दिया, क्योंकि कई महिलाओं को भी इस दौरान सहायता प्रदान की गई। इस प्रकार अब तक कुल 115 व्यक्तियों को स्वरोजगार दिलाया जा चुका है।

संस्था के सदस्य मारूफ अहमद खान ने बताया कि स्वरोजगार प्रदान करने से पहले इनकी पूरी जाँच-पड़ताल की गई। ज़रूरतमंद और मेहनती पाए जाने पर ही उन्हें रोजगार दिलाया गया। इसके अतिरिक्त, अब हर महीने उनकी ट्रैकिंग भी की जाएगी ताकि वे अपने कारोबार को सुचारू रूप से चला सकें।

सिम्पैथी फाउण्डेशन पिछले 6 वर्षों से शिक्षा, रोजगार, शासकीय योजनाओं, और अन्य सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय है और अब तक 50,000 से अधिक ज़रूरतमंद लोगों की सहायता कर चुकी है।

इस कार्यक्रम में रिटायर्ड आईपीएस और पूर्व पुलिस महानिदेशक एम डब्लू अंसारी, एम टी बेग, महेश प्रजापति, सैय्यद शाकिर अली, अशोका गार्डन के थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव, मारूफ अहमद खान और सिम्पैथी फाउण्डेशन के सभी सदस्य उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!