Breaking News in Primes

जंगल में जंजीर से जकड़कर भाग गया पूर्व पति, महिला की लिखकर बताई कहानी

0 89

 सिंधुदुर्ग

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक गांव के पास जंगलों में अमेरिका महिला जंजीर से जकड़ी हुई मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को एक चरवाहे ने जंगल में चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी। वह जब पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा तो हैरान रह गया। वहां एक 50 साल की महिला पेड़ से जंजीर से बंधी पड़ी थी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके पास से एक अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी और आधार कार्ड मिला। वहीं महिला ने नोट लिखकर बताया कि उसके पति ने ही उसे जंगल में बांधा था। हालांकि इस बात की पुष्टि होनी बाकी है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से भी स्वस्थ नहीं हैं।

अस्पताल में महिला के द्वारा लिखे गए नोट के आधार पर ही उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला ने दावा किया कि सोनुरली के जंगल में उसके पूर्व पति ने ही उसे बांधा था। इसके बाद वह वहां से भाग गया। महिला के पास से जो आधार कार्ड मिला था उसपर तमिलनाडु का पता था। महिला की पहचान ललिता कायी के रूप में हुई है। पुलिस ने पहले बताया था कि उसका वीजा खत्म हो चुका है और वह पिछले 10 सालों से भारत में रह रही है।

महिला को गोवा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि वह मानसिक समस्याओं से पीड़ित है। पुलिस को उसके पास से इलाज की कुछ नुस्खे वाली पर्चियां भी मिलीं। सिंधुदुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल ने कहा, ‘महिला द्वारा अस्पताल में लिखे गए नोट के आधार पर उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या का प्रयास, दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य और गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।’

उन्होंने बताया कि आधिकारिक तौर पर अभी महिला का बयान दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस महिला के आरोप और दावों की पुष्टि करने में जुटी हुई है। हम उसके द्वारा लिखे गए नोट में हर दावे और जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं।’उन्होंने कहा कि पुलिस को महिला के पास मिली दवाइयों से पता चलता है कि वह किसी मानसिक बीमारी का इलाज करा रही है।

एक अन्य अधिकारी के अनुसार, पुलिस को यह भी संदेह है कि वह ‘शिजोफ्रेनिया’ से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि पुलिस दल उसके पति और अन्य रिश्तेदारों का पता लगाने के लिए फिलहाल तमिलनाडु और गोवा में हैं।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!