Breaking News in Primes

पोर्न फिल्‍म देखकर रीवा में सगे भाई ने 9 वर्ष की बहन से किया दुष्कर्म, पापा से बताने की बात पर मार डाला

0 1,135

रीवा

मध्य प्रदेश के रीवा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसपर यकीन करना मुश्किल है। जावा इलाके में 13 साल के किशोर ने अपनी 9 साल की बहन के साथ रेप किया फिर मां के सामने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मां ने बेटे को डांटने या पुलिस के हवाले करने की बजाय सबूत छुपाने में उसकी मदद की। बहनों ने भी आरोपी का साथ दिया और कीड़े के काटने से मौत की बात बताई। मामले का खुलासा करके पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। यह घटना 24 जुलाई को घटित हुई थी।

पुलिस ने एसआईटी गठित की

पुलिस को जब 9 साल की बच्ची की मौत का पता चला तो मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें रेप और गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। पुलिस के आईजी, डीआईजी और एसपी ने जांच के लिए गांव का दौरा किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया।

पुलिस को घरवालों पर हुआ शक

परिवार में चार लड़कियां, एक लड़का और माता-पिता सहित छह सदस्य हैं। घर में दरवाजे नहीं थे ऐसे में कोई भी आसानी से अंदर आ सकता था। जहां पर मासूम की मौत हुई वहां वह अपने 13 साल के भाई के साथ सो रही थी। दो बहने और मां अलग सो रहे थे। पुलिस ने करीब 50 लोगों से पूछताछ की और हर बार शक घरवालों पर गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी के बयान अलग-अलग थे। आखिर में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया

मां के सामने गला घोंटकर मारा

जानकारी के अनुसार, 12 साल की उम्र से लड़के को गलत आदत पड़ गई थी। आजकल फोन में पोर्न वीडियो आसानी से मिल जाते हैं। 13 साल के भाई ने इसे देखने के बाद साथ सो रही बहन का मुंह दबाकर रेप किया। जब बहन ने कहा कि वह पिता को इसकी जानकारी देगी। तब किशोर डर गया और उसने गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। जब उसे लगा की बहन मर गई है तो मां को इसके बारे में बताया। मां वे लड़की को चेक किया तो उसकी सांसे चल रही थी। इसके बाद किशोर ने मां के सामने ही उसे गला दबाकर मार दिया। इस दौरान बहनें भी उठ गईं। चारों ने मिलकर घटना को छुपाने के लिए सभी को कीड़ा काटने की बात बताई। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!