Breaking News in Primes

सीयू ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की एक नई मिसाल

0 55

  
बिलासपुर

डिजीटल क्रांति के क्षेत्र में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एक नई उपलब्धि हासिल किया है। स्टूडेंट के लिए स्मार्ट एप का निर्माण कर राज्य का प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है। वहीं देशभर के 44 केंद्रीय विवि में एंड्रायड और आइओएस यूजर प्लेटफार्म पर एप लांच करने वाला भी प्रथम संस्था होने का गौरव भी हासिल किया है।

एप की सबसे बड़ी विशेषता
एप की सबसे बड़ी विशेषता यह कि सिंगल स्क्रीन पर स्टूडेंट सारी सूचनाओं के साथ जीयो-टैगिंग की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे। सीयू ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल और उनकी टीम के मार्गदर्शन में विकसित इस ऐप ने शिक्षा में तकनीकी नवाचार की एक नई राह खोली है। इस ऐप में प्रवेश अधिसूचना से लेकर टाइम टेबल, रिजल्ट, और विभागीय समाचार तक, इस ऐप ने छात्रों के लिए सभी सूचनाएं सुलभ बना दी हैं।

आज के तेजी से बदलते डिजीटल युग में, विश्वविद्यालयों को नई तकनीकों को अपनाना अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिखाया है कि कैसे तकनीक का सही उपयोग शिक्षा में क्रांति लाया जा सकता है और छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकती है। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा की ओर संकेत करता है और आने वाले समय में और भी नवाचारों की उम्मीद जगाता है।

ऐप की विशिष्ट विशेषता
एडमिशन नोटिफिकेशन: सभी प्रवेश अधिसूचनाएं और प्रक्रियाएं।
टाइम टेबल और रिजल्ट: कक्षाओं के समय सारिणी और परीक्षाओं के परिणाम।
एकेडमिक कैलेंडर-विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर।
डिपार्टमेंट न्यूज- विभागीय समाचार और अपडेट।
यूनिवर्सिटी इवेंट-विश्वविद्यालय में होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी।
समर्थ लाग इन- छात्रों के लिए लाग इन सुविधा।
जाब वेकेंसी-विश्वविद्यालय में उपलब्ध रोजगार अवसर।
कोर्स की जानकारी- संचालित सभी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी।
हेल्पलाइन नंबर- सभी विभागों के हेल्पलाइन नंबर।
शिकायत और समस्या निवारण- छात्रों व अभिभावकों की समस्या का समाधान।

जीयो-टैगिंग की सुविधा
यह ऐप छात्रों और अभिभावकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवेश के लिए आते हैं और जिन्हें बिलासपुर या विश्वविद्यालय के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती। विश्वविद्यालय ने सभी विभागों का जीयो-टैगिंग किया है, जिससे विभागों की सही लोकेशन पता करना आसान हो गया है। यानी अब कैंपस भटकना नहीं पड़ेगा। आसानी से विभागों की जानकारी मिलेगी।

सुविधाजनक शैक्षणिक अनुभव
दावा किया जा रहा है कि यह मोबाइल ऐप न केवल छात्रों के लिए बल्कि अभिभावकों के लिए भी अत्यंत सहायक है। छात्रों को एक स्मार्ट और सुविधाजनक शैक्षणिक अनुभव प्रदान करता है। इस एप को सीनियर सिस्टम एनालिस्ट विकास कुमार शर्मा ने आइटी सेल के प्रमुख प्रो. आलोक कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में तैयार किया है।

वर्जन
यह एप उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। स्टूडेंट-अभिभावक और टीचर्स के लिए भी आसान और सुविधाजनक है। प्रो.कुशवाहा और विकास का कार्य प्रशंसनीय और सराहनीय है।  प्रो.आलोक कुमार चक्रवाल कुलपति गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!