Breaking News in Primes

धरती को हरा-भरा बनाने एसडीएम ने रोपित किया पौधा

0 225

शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट

 

धरती को हरा-भरा बनाने एसडीएम ने रोपित किया पौधा

 

नागरिक एक पेड़ मां के नाम अभियान में निभा रहे सहभागिता

शहडोल 6 जुलाई 2024- “आओ मिलकर पौधे लगाएं इस धरती को हरा-भरा बनाएं”शहडोल जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रगति पर है। इसी कड़ी में शहडोल जिले में कलेक्टर श्री तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में धरा को समृद्ध बनाने के लिए जिले के नागरिक उत्साह के साथ पौंधो का रोपण कर रहे है।

आज ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत धरती को हरा भरा बनाने के लिए अनविभागी अधिकारी राजस्व जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग, उपसंचालक जनसंपर्क श्री जीएस मर्सकोले, ग्राम पंचायत बटुरा, खरला, ममरा में पौधरोपण किया तथा पौधों की सुरक्षा के लिए टी-गार्ड लगाकर जीवित रखने का संकल्प लिया। इसी प्रकार जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान चलाकर पौधों का रोपण किया जा रहा है।

 

गौरतलब है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान केे अंतर्गत प्रदेश में 15 जुलाई तक साढे 5 करोड़ पौधो का रोपण किया जाएगा जिसमें शहडोल जिले में लगभग 23 लाख 49 हजार पौधे रोपित किये जाएगें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!