Breaking News in Primes

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक द्वारा किया पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ

0 390

लोकेशन ।। धामनोद

 

 

*केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक द्वारा किया पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ*

 

धामनोद ।। दिनांक 23 जून 2024 से राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को दवाई पिलाई जाना है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद अंतर्गत सांई मंदिर स्थित पोलियो बूथ पर माननीय केंद्रीय मंत्री महोदया श्रीमती सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री नई दिल्ली द्वारा 3 माह के बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं स्थानीय विधायक माननीय श्री कालू सिंह जी ठाकुर द्वारा भी बच्चों को दो बूंद दवाई पिलाकर आपने समस्त ग्रामीणजनो से अपील की कि सभी ग्रामीण जन अपने बच्चों को अपने घर के नजदीकी बूथ पर ले जाकर दवाई पिलवाएं एवं विकलांगता से बच्चे को बचाएं किसी कारण से कोई बच्चा बूथ पर दवा पीने नहीं आया उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दूसरे एवं तीसरे दिवस घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी ।प्रभारी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेखा जैन ने बताया कि ब्लॉक में 29900 से अधिक बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है और जो बच्चे बूथ पर दवा पीने से वंचित रह जाते हैं उन बच्चों को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी इसके लिए 185 दाल का गठन किया गया है यह दल 33145 मकान का भ्रमण करेंगे दूरस्थ क्षेत्र के लिए दो मोबाइल टीम एवं 6 ट्रांजिट टीम जो क्रमशः धामनोद बस स्टैंड धामनोद सांई मंदिर खलघाट बस स्टैंड धर्मपुरी बस स्टैंड व गुजरी बस स्टैंड पर बनाई गई है यह टीम बसों में सफर करने वाले वे बच्चे जो दवाई पीने से वंचित है उन्हें दवा पिलाने का कार्य करेंगे दलों के निरीक्षण एवं रिपोर्टिंग के लिए 20 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं जो समय-समय पर अपने क्षेत्र की रिपोर्टिंग करेंगे कार्यक्रम में श्रीमती ममता वर्मा विधायक प्रतिनिधि धामनोद, श्री सुभाष पटेल स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष, राकेश पटेल नगर मंडल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीमा विष्णु पाटीदार, प्रभारी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेखा जैन खंड विस्तार प्रशिक्षक सुनील मुजाल्दे ,खंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री संजय शर्मा, मलेरिया निरीक्षक श्री मोहनलाल औसारी, मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर श्री सीताराम अलावा ,श्री जगदीश कुशवाह ,दलपत मौर्य,अमित शर्मा,संजय डेनियल, राजेश प्रजापत, सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी एवं वरिष्ठ पत्रकार गण उपस्थित रहे ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!