Breaking News in Primes

पत्ती तोड़ने गए युवक -युवती पर भालू, सूअर का हमला। 

0 563

पत्ती तोड़ने गए युवक -युवती पर भालू, सूअर का हमला।

 

नाक नोच खाया भालू, घायल युवक जिला अस्पताल के लिए रेफर।

 

*अरविंद सिंह परिहार*

 

घटनाएं जिले के मझौली थाना क्षेत्र की है जहां आज 16 मई की सुबह पत्ती तोड़ने जंगल गए युवक पर भालू तो युवती पर सूअर ने हमला कर घायल कर दिया। जिन्हें परिजनों द्वारा आनंन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाया गया जहां घायलों का उपचार जारी है।घायल आदिवासी युवक को जिसका नाक भालू द्वारा नोच खा लिया गया हालत गंभीर होने के कारण उपचार उपरांत जिला अस्पताल सीधी रेफर किया गया है। हालांकि दोनों युवक युवती खतरे से बाहर बताए गए है। घटना अलग-अलग जंगल क्षेत्र की है जहां अमोहरा के जंगल में पत्ती तोड़ने गया धनौली निवासी छविलाल पिता भगोले कोल उम्र 40 वर्ष पर भालू हमला कर नाक नोच खाया जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं दूसरी घटना चुवाही के मेढिया जंगल में घटित हुई जहां नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 1 निवासी हरिजन परिवार की 30 वर्षीय महिला पंचवती पति राम प्रसाद साकेत जंगल पत्ती तोड़ने गई थी जिस पर जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया जिसे परिवार एवं साथियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाया गया जहां उपचार जारी है। दोनों घायल युवक युवती खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!