पन्ना गुनोर
धान खरीदी केन्द्रों में जमकर हो रही अनियमितताएं
पन्ना जिले की गुनौर में संचालित धान खरीदी केंद्रों में भारी अनियमिताएं देखने को मिल रही हैं आपको बता दें ग्रेडर के बहाने किसानों से मन मुताबिक राशि वसूलने का मामला देखने को मिल रहा है वही किसी भी खरीदी केंद्र में किसानों से ली जाने वाले शुल्क की जानकारी साझा नहीं कि गई हैं वहीं अच्छे धान को भी ग्रेडर में न डालने की शर्त पर मन मुताबिक राशि किसानों से वसूली जा रही है हासिल जानकारी अनुसार ग्रेडर के नाम पर कही 60 रुपये तो कहीं साफ माल जो की ग्रेडर में सफाई नहीं की जा रही है उसमें भी किसानो से खुलेआम बसूली की जा रही है वही एक और मामला प्रकाश में आया है कई खरीदी केंद्रों में कार्यरत कर्मचारी अपने और अपने परिचितों की पंजीयन पहले से तैयार करा कर रखे हुए हैं जो की दलाली का कार्य करते देखे जा रहे हैं किसानों से सस्ती धान खरीद कर पंजीयनों में बेची जा रही है जो बहुत ही गंभीर मुद्दा है जिस पर प्रत्येक खरीदी केंद्रों में जांच की आवश्यकता है आखिर धान खरीदी मे रहने वाले लोगों के पंजीयन कैसे बने ?उनके पास कितनी जमीन है कितनी धान की फसल बोय हुए थे जो की एक जांच का विषय है यह तो जांच से ही स्पष्ट हो पाएगा
एक और सरकार खरीदी केंद्रों को लेकर गंभीर एवं संवेदनशील है तो वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार शासन की मंशाओं पर सीधा पानी फिरते नजर आ रहे हैं अब देखना यह होगा कि अन्नदाताओं को कितनी राहत मिलती है या फिर यू ही सारा सिस्टम चलता रहेगा