Breaking News in Primes

धन गुरु नानक… सारा जग तारिया” के उद्घोष के साथ नगर कीर्तन निकला

देखिए video रास्ते पर जगह-जगह नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की गई।

0 73

धन गुरु नानक… सारा जग तारिया” के उद्घोष के साथ नगर कीर्तन निकला

 

देखिए video रास्ते पर जगह-जगह नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की गई।

धामनोद निप्र।धन गुरु नानक सारा जग तारिया” के उदघोष के साथ नगर में गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में सिख एवं सिंधी समाजजन द्वारा रविवार देर शाम को नगर कीर्तन निकाला गया। एक आकर्षक सजी ट्रॉली में गुरु ग्रंथ साहिब को विराजित किया गया था जिसकी सेवा मनु जश्नानी, ज्ञानी दलजीत सिंग कर रहे थे।सबसे आगे बैंड बाजे की धुन पर भजन चल रहे थे।उसके पीछे पंज प्यारे चल रहे थे । फिर पालकी साहिब और उसके पीछे संगत शब्द कीर्तन करते संगत चल रही थी। एक कार पर गुरुनानक देवजी का स्वरूप सजाया था।आगे युवा उत्साह से आतिशबाजी कर रहे थे।नगर कीर्तन में शामिल सभी समाजजन सफेद कुर्ता पजामा एवं केसरिया और पिला फटका लिए थे वहीं महिला संगत भी सफेद वस्त्र एवं पीली चुनरी में थी। नगर कीर्तन गुरुद्वारे से शुरू होकर छाबड़ा जिनिंग तक गया।वहा से वापस नगर के मुख्य मार्ग आया जो सुंद्रेल फाटे पर सलूजा निवास होता हुआ गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ।रास्ते पर जगह-जगह नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की गई।करीब 10 से अधिक जगह स्टाल लगाकर स्वल्पहार आदि कराया,फूलों की वर्षा कर संगत का स्वागत किया।वही सिख और सिंधी समाजजन के अलावा नितिन महाराज का नित पवित्रम सेवा संस्थान,अनिल खजांची,लायंस क्लब,सेन समाज,महाकाल ग्रुप,सत्यम टेंट आदि ने भी स्वागत किया।नगर कीर्तन में शामिल सेवादारों द्वारा रास्ते पर प्रसाद भी वितरित किया जा रहा था साथ ही जहां भी संगत ने स्वागत किया जा रहा था वहा रास्ते मे कराए जाने वाले जलपान एवं नाश्ते का कचरा भी हाथों-हाथ इकट्ठा किया जाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।अंत में रात्रि में नगर कीर्तन वापस गुरुद्वारे में समाप्त हुआ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!