Breaking News in Primes

शास. कन्या महाविद्यालय में मतदान विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

0 274

शास. कन्या महाविद्यालय में मतदान विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो *चीफ राजू बैरागी जिला रायसेन*

 

रायसेन, 24 अक्टूबर 2023

जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रायसेन स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में गत दिवस नगर पालिका द्वारा मतदान विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई। इसके साथ ही छात्राओं को विधानसभा निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान करने और अपने परिवार के वयस्क सदस्यों तथा आसपड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में रायसेन जिले में शत-प्रतिशत मतदान हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले के सभी नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में रैली, मेहंदी, रंगोली, दीवार लेखन, नाटक सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत आगामी 17 नवम्बर को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!