Breaking News in Primes

प्रियंका गांधी आज छतीसगढ़ दौरे पर आएंगी

0 145

New Delhi ! कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में राज्य सरकार के एक कार्यक्रम ‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ में शामिल होंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कांकेर जिले के गोविंदपुर खेल मैदान में शुक्रवार छह अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे ‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है।

 

राहुल को रावण रूप में प्रस्तुत करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
राजस्थान में कांग्रेस के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रावण रूप में प्रस्तुत करने के विरोध में शुक्रवार सुबह राजधानी जयपुर में प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि पाटर्ी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सुबह दस बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे और इसे लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!