Breaking News in Primes

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सरपंच को 50, 000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

0 3,254

बड़ी खबर : ग्राम पंचायत में स्टाप डैम निर्माण के लिए 50,000 हजार की रिश्वत

क्या MP के इस जिलें की ग्राम पंचायत में घूस लेकर ही होते है काम ?

शहडोल / रीवा । मध्य प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं लोकायुक्त के द्वारा निरंतर कार्रवाई के बाद भी अधिकारी कर्मचारी और राजनेता रिश्वतखोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं । अहमद शाह पिता मो0 गौस निवासी वार्ड क्रमांक 27 ईदगाह के सामने बुढार रोड शहडोल ने आवेदन कर बताया की पंचायत में स्टाफ डेम निर्माण की अनुमति के लिए 50,000 की रिश्वत की मांग की गई थी जिसकी शिकायत आवेदक के द्वारा रीवा लोकायुक्त ने कार्यवाही की जिसने आरोपी मग्घू बैगा, सरपंच ग्राम पंचायत मैकी जनपद पंचायत सोहागपुर जिला शहडोल और सलीम पत्नी राबिया पंच ग्राम पंचायत मैकी जनपद पंचायत सोहागपुर जिला शहडोल

इस कार्य को करने के लिए मांगी रिश्वत

ग्राम पंचायत मैकी में आवेदक द्वारा स्टाफ डैम का निर्माण कराया जाने हेतु मैटेरियल सप्लाई किया गया था स्टाफ डैम का निर्माण करने की अनुमति देने के एवज में 1,00,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी आवेदक द्वारा कम करने के निवेदन पर 80,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई, जिसमें से 50,000 रुपए रिश्वत लेते आज आरोपी सरपंच मग्घू बैगा एवं पंच राबिया के पति सलीम को रंगे हाथ ट्रेप किया गया है । जिसके द्वारा पांडव नगर तिराहा स्थित चाय की दुकान शहडोल में रिश्वत ली जा रही थी ।

इन अधिकारियों ने की कार्यवाही

प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय रीवा के साथ प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक, सहित 12 सदस्यीय टीम

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!