Breaking News in Primes

डीपीआई के आदेश की अवहेलना, अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला फरवरी माह का मानदेय

अतिथि शिक्षक संघ ने कलेक्टर से जांच व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की

0 6

डीपीआई के आदेश की अवहेलना, अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला फरवरी माह का मानदेय

 

अतिथि शिक्षक संघ ने कलेक्टर से जांच व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की

 

पन्ना/अजयगढ़। पन्ना जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार डीपीआई भोपाल द्वारा 08 जनवरी 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सत्र 2025-26 में ऑनलाइन ज्वाइन अतिथि शिक्षकों का मानदेय एजुकेशन पोर्टल 3.0 के माध्यम से ई-अटेंडेंस के आधार पर हर माह की 10 तारीख तक जनरेट कर भुगतान किया जाए।

आदेश के अनुसार फरवरी माह तक का बजट भी जारी कर दिया गया है, इसके बावजूद पन्ना जिले में अब तक कई अतिथि शिक्षकों को फरवरी माह का मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। इसे लेकर अतिथि शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है।

अतिथि शिक्षक संघ अजयगढ़, जिला पन्ना के पदाधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी जिले के अतिथि शिक्षकों ने इस मामले को लेकर कलेक्टर से शिकायत कर जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

संघ ने एक बार फिर कलेक्टर से मांग की है कि मामले की विधिवत जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अतिथि शिक्षकों को समय पर मानदेय मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!