* दादर में दो दिवसीय अंतर्राज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता कल से*
*
सीधी/मझौली
:- जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत दादर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 2 दिवसीय अंतर्राज्यीय वालीबॉल टूर्नामेंट के आयोजन का कल 14 मार्च से शुभारंभ होगा। यह टूर्नामेंट 14 एवं 15 मार्च को आयोजित होगा। उक्त वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय खासाडोल के मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं हरियाणा की बेहतरीन टीमें हिस्सा लेंगी। दादर स्पोर्ट्स एवं म्यूजिक संस्थान द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट का आयोजन पूर्ण रूप से जनसहयोग से किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में खेल प्रेमी और दर्शकों से पहुंचने की अपील की गई है। उक्त 2 दिवसीय अंतर्राज्यीय वालीबॉल टूर्नामेंट सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक खेला जाएगा। इस दौरान 14 मार्च को उद्घाटन मैच सहित अन्य मैच रात्रि 10 बजे तक खेले जाएंगे तत्पश्चात 15 मार्च को अन्य मैच सहित फाइनल मुकाबला और टूर्नामेंट का समापन किया जाएगा।