IAS अधिकारी के फार्महाउस पर जुए का भंडाफोड़, 18 जुआरी गिरफ्तार
संरक्षण के आरोप में टीआई लोकेंद्र सिंह सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
IAS अधिकारी के फार्महाउस पर जुए का भंडाफोड़, 18 जुआरी गिरफ्तार
संरक्षण के आरोप में टीआई लोकेंद्र सिंह सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
इंदौर में तीन दिन पहले पुलिस ने एक बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक फार्महाउस पर की गई, जो IAS अधिकारी वंदना वैद्य और उनके पति अंबरीश वैद्य का बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 14 लाख रुपये नकद, 30 मोबाइल फोन और दो कारें जब्त की हैं।
जानकारी के अनुसार, फार्महाउस का केयरटेकर रंजीत चौधरी जुआ खेलने वालों से पैसे लेकर वहां जुए की व्यवस्था करता था। बताया जा रहा है कि पुलिस को पहले से ही इस गतिविधि की सूचना मिल रही थी, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मामले में लापरवाही और संरक्षण देने के आरोप में थाना प्रभारी (टीआई) लोकेंद्र सिंह, दारोगा मिथुन ओसारी और रेशम गिरवाल को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और जुए के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।