Breaking News in Primes

ब्रेकिंग न्यूज़ *रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही भू अर्जन प्रभारी अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते हुए ट्रैप।*

0 9

ब्रेकिंग न्यूज़

*रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही भू अर्जन प्रभारी अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते हुए ट्रैप।*

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

*संभागीय ब्यूरो रीवा*

 

मध्य प्रदेश सीधी जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां जिले में पदस्थ प्रभारी भू अर्जन अधिकारी एक लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस रीवा के द्वारा गिरफ्तार किया जाना बताया जा रहा है जिसकी कार्यवाही जारी है।

बताते चले की इधर मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय का कार्यक्रम जिले के मझौली ब्लाक के परसिली में चल रहा था जहां जिले भर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे वहां प्रभारी भू अर्जन अधिकारी एक लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त रुवा के टीम द्वारा दबोचे जाने की खबर है।

खबर है कि फरियादी से भू अर्जन की राशि जो लगभग 27 – 28 लाख की डील 50% राशि पर प्रभारी भू अर्जन अधिकारी भूपेंद्र पांडे से हुई थी जो अभी मिली नहीं है लेकिन एक लाख रुपए पूर्व में फरियादी से ली जा चुकी है आज एक लाख और लिया जा रहा था जिस राशि को लेते फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त रीवा की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसकी कार्यवाही जारी है अगले अंक में प्रशासनिक पुष्टि के साथ वास्तविकता पर आधारित खबर प्रकाशित की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!