Breaking News in Primes

गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर दिव्य कथा आयोजित

0 3

गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर दिव्य कथा आयोजित

 

रीवा। रीवा के बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में श्री रेवासा धाम एवं श्री वृंदावन धाम के पावन सानिध्य में मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्रदास जी महाराज द्वारा गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर दिव्य कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

गौ संरक्षण व प्राकृतिक खेती पर मिला मार्गदर्शन

 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि पूज्य महाराज का रीवा आगमन क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कथा की रसधारा गौसंरक्षण, गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं सनातन मूल्यों को नई दिशा प्रदान करेगी।

 

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि रीवा में गौ सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। लक्ष्मणबाग में एक हजार बेसहारा गायों के लिए गौशाला का निर्माण किया गया है, वहीं बसामन मामा में 10 हजार गौवंश संरक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त हिनौती धाम में 25 हजार गौवंशों के संरक्षण हेतु विशाल व्यवस्था विकसित की जा रही है। उन्होंने गौ आधारित प्राकृतिक खेती को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए कहा कि गोबर व गौमूत्र से बने उत्पाद भूमि की उर्वरता बढ़ाते हैं और धरती को स्वस्थ रखते हैं।

 

गौ सेवा से चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति – राजेंद्रदास जी महाराज

 

कथा के दौरान राजेंद्रदास जी महाराज ने गौमाता को धर्म की जननी बताते हुए कहा कि गौ सेवा से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि यदि भारत की शिक्षा, चिकित्सा और कृषि व्यवस्था गौ आधारित मॉडल पर स्थापित हो, तो देश विश्व में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकता है।

 

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में गौवंश संरक्षण के लिए गौधाम बनाने का आह्वान किया और कहा कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती से ही स्वस्थ धरती और स्वस्थ मानव जीवन संभव है।

 

संतों ने की आयोजन की सराहना

 

कार्यक्रम में संत संतोषदास जी (सतुआ बाबा) ने कहा कि रीवा का नेतृत्व सेवाभाव से कार्य कर रहा है और गौ सेवा से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। राजगुरु बद्री प्रपन्नाचार्य ने भी गौ सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए शुभ बताया। इस अवसर पर विभिन्न संत, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!