Breaking News in Primes

महादेव मेले को लेकर जुन्नारदेव थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

0 0

 

​श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर हुआ मंथन, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर

 

​जुन्नारदेव —–

स्थानीय पुलिस थाने में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव मेले के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शांति समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस विभाग के आला अफसरों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। ​बैठक के दौरान मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

​सुरक्षा के कड़े इंतजाम ​थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मेला क्षेत्र की कड़ी निगरानी की जाएगी। सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके। यातायात को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है। ​शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे मेले के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जुन्नारदेव ने कहा कि महादेव मेला हमारी आस्था प्रतीक है। इसे सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!