देश के एकता व अखंडता के लिए विभाग प्रमुख ने हिंदू समाज से किये आह्वान* *नगर क्षेत्र मझौली के शीलू शगुन पैलेस में आयोजित हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन*
*देश के एकता व अखंडता के लिए विभाग प्रमुख ने हिंदू समाज से किये आह्वान*
*नगर क्षेत्र मझौली के शीलू शगुन पैलेस में आयोजित हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन।
सीधी- धौहनी -मझौली
हिन्दू सनातन धर्म की गरिमा, हिंदू समाज में एकता, सांस्कृति संरक्षण, युवाओं में सामाजिक जागरूकता लाकर समाज व सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से “जात-पात की करो विदाई हम सब हैं हिंदू भाई-भाई” के तर्ज पर देश प्रदेश व जिले के साथ मझौली खंड में भी हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज 30 जनवरी को नगर क्षेत्र मझौली के शीलू शगुन पैलेस में विशाल हिंदू सम्मेलन सकल हिंदू समाज नगर क्षेत्र मझौली के सानिध्य में संपन्न हुआ। जहां मुख्य वक्ता प्रशांत कुमार विभाग प्रचारक सीधी/सिंगरौली विभाग, नारी शक्ति के रूप में समाजसेवी नागेन्द्र सिंह कन्हाई की धर्म पत्नी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत क्षेत्र देवरी साधना सिंह,ज्योतिष पुरोहित वीरेंद्र शुक्ला,जनजातीय प्रमुख बाल करण बैगा, मंचासीन रहे।
कार्यक्रम शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ किया गया। मंचीय कार्यक्रम सं मन्चासीनअतिथियों द्वारा भारत माता व सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जहां अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट व माल्यार्पण कर स्वागत तथा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरस्वती विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधित गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। धार्मिक उद्बोधन में मचसीन अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को उद्बोधित किया गया।मुख्य वक्ता प्रशांत कुमार ने बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे देश में 80 हजार स्थानों पर हिंदू समाज के द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में यहां भी कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।हिंदू समाज आत्म विस्मृत होता जा रहा है,समाज बिखरता हुआ दिख रहा है, समाज को तोड़कर भारत की एकता अखंडता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है,हिंदुओं के मान बिंदुओं को भी तोड़ने का काम किया जा रहा है जिसके लिए समाज को आगे आने का आह्वान किया।वहीं कहा गया कि संघ शक्ति ही राष्ट्र का निर्माण कर पाएगी।हमारा भारत चिरंजीवी भारत को,अजेय भारत को इसके लिए भी हिंदू समाज का आह्वान करते हुए हर समय सजग रहने एवं तत्पर रहने का सुझाव दिया।नारी शक्ति के रूप में साधना सिंह ने कुल कुटुंब के संबंध में संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज के साथ-साथ परिवार भी टूट रहे हैं और समाज की मान्यताएं, परंपराएं भी टूट रही हैं जो चिंता का विषय है जिसके लिए हमें अपने अतीत के इतिहास को जानना और समझना होगा और उसका अनुसरण करना होगा। तत्पश्चात भारत माता की आरती संपन्न कराया जाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में हिंदू धर्म प्रेमी महिला पुरुष लोग शामिल रहे।