लोकेशन//खलघाट धार
रिपोर्टर//चेतन शर्मा खलघाट
*तेजस्वी प्रदर्शनी एवं मेले का हुआ आयोजन*
—————————————
पीएम श्री शा.बा.उ.मा.वि. खलघाट में दिनांक 29 जनवरी 2026 गुरुवार को विद्यालय परिसर में तेजस्वी प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया ! प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्था प्राचार्य श्रीमती अलका भदौरिया ने किया ! प्रदर्शनी में हायर सेकेंडरी स्तर के बच्चों के दो ग्रुप जिसमें रानी दुर्गावती ग्रुप और रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप ने सहभागिता की! दोनों ग्रुप के लीडर क्रमशः कु.खुशी पाटीदार और कु.गुनगुन प्रजापति के नेतृत्व में ग्रुप के बच्चों द्वारा निर्मित गुलदस्ते,मिट्टी के खिलौने,कागज और गत्ते की बनी वस्तुएं तथा विभिन्न प्रकार के आर्ट एवं क्राफ्ट का प्रदर्शन किया गया !
इस प्रदर्शनी और मेले में गांव के गणमान्य जनों एवं पालकों ने तेजस्वी प्रदर्शनी और मेले से वस्तुएं क्रय की और बच्चों द्वारा निर्मित कलात्मक वस्तुओं की सराहना की! इस अवसर पर तेजस्वी के प्रभारी शिक्षक श्री हरेकृष्ण यादव और श्रीमती संगीता श्रीवास्तव सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा ! प्राचार्य भदौरिया मैडम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी और मेला विद्यार्थियों में उद्यमशील मानसिकता और कौशलों का विकास करने, शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया !