Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

भोपाल को नया पुलिस आयुक्त,उमेश जोगा बने परिवहन आयुक्त;कई जोनों के IG बदले

0 16

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

 

भोपाल को नया पुलिस आयुक्त,उमेश जोगा बने परिवहन आयुक्त;कई जोनों के IG बदले

 

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें भोपाल, उज्जैन, बालाघाट और शहडोल जोन शामिल हैं।

 

श्री संजय कुमार भापुसे (2004 बैच) को भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे अब तक बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। वहीं श्री उमेश जोगा (1997 बैच) को मध्यप्रदेश का नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

 

श्री राकेश गुप्ता (1999 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

आईजी और एडीजी स्तर पर भी बदलाव, जोनल व्यवस्था में असर तबादला आदेश के तहत आईजी और एडीजी स्तर पर कई अहम बदलाव किए गए हैं।

 

श्री संजय तिवारी (2004 बैच) को आईजी भोपाल (देहात) जोन,

सुश्री चैत्रा एन. (2006 बैच) को आईजी शहडोल जोन,और श्री ललित शाक्यवार (2008 बैच) को आईजी बालाघाट जोन की कमान सौंपी गई है।

 

इसके अलावा श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव (1992 बैच) को विशेष पुलिस महानिदेशक, सीआईडी नियुक्त किया गया है, जबकि श्री विवेक शर्मा (1998 बैच) को पुनः अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/परिवहन आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है।

 

गृह विभाग के अनुसार यह सभी पदस्थापनाएं अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। आदेश 29 जनवरी 2026 को राज्यपाल के नाम से जारी किए गए।

 

देखिए आदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!