एमपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 डीएसपी बने एएसपी
गृह विभाग ने जारी की तबादला सूची, कई जिलों और वाहिनियों में नई पदस्थापना
एमपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 डीएसपी बने एएसपी
गृह विभाग ने जारी की तबादला सूची, कई जिलों और वाहिनियों में नई पदस्थापना
भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी के पद पर पदोन्नत कर नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 27 जनवरी 2026 को मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल से जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2014 बैच के अधिकारियों को विभिन्न जिलों, नगरीय पुलिस, रेलवे पुलिस, विशेष सशस्त्र बल एवं रेडियो विंग में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इनमें इंदौर, जबलपुर, गुना, शिवपुरी, रीवा, छिंदवाड़ा, सागर, मंदसौर, अनूपपुर सहित कई स्थान शामिल हैं।
प्रमुख रूप से श्रीमती मोनिका तिवारी को 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर में उप सेनानी, श्री हेमन्त चौहान को रेल इंदौर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री प्रशान्त सिंह सुमन को 26वीं वाहिनी विसबल गुना में उप सेनानी तथा सुश्री श्रद्धा सोनकर को विसबल जबलपुर क्षेत्र में सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है
वहीं रेडियो विंग से जुड़े अधिकारियों—श्री शिवकुमार गुप्ता, श्री शरद प्रकाश पाठक, श्री सुधीर कन्नोजिया एवं श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह—को पुलिस अधीक्षक (रेडियो) के पद पर भोपाल मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।
यह आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से अपर सचिव, गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है। शासन ने संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
देखिए लिस्ट

