Breaking News in Primes

धामनोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,दूधी में मिर्ची व्यापारी से लूट करने वाले आरोपियों को मसरूका सहित किया गिरफ्तार*

0 114

लोकेशन धामनोद

 

 

*धामनोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,दूधी में मिर्ची व्यापारी से लूट करने वाले आरोपियों को मसरूका सहित किया गिरफ्तार*

 

 

धामनोद-दिनाक 22.01.2026 को थाना धामनोद क्षेत्रांतर्गत मिर्ची मण्डी रोड दुधी पर लुट की घटना हुई थी जिस पर थाना धामनोद पर अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 309 (6) बी.एन.एस. का दर्ज किया गया था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर तथा एसडीओपी महोदय धामनोद मोनिका सिह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री प्रवीण ठाकरे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साधनों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी 1. सावन पिता महेश गावड़ उम्र 20 साल निवासी ग्राम लौधीपुरा थाना धामनोद जिला धार 2. श्याम पिता कालु मेड़ा उम्र 20 साल निवासी लौधीपुरा थाना धामनोद जिला धार 3. रोहित पिता भेरूसिंह उम्र 21 साल निवासी ग्राम लौधीपुरा थाना धामनोद जिला धार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ पर आरोपीयो ने अपने घटना दिनांक को फरियादी के साथ लुट की घटना कारित करना स्वीकार किया। बाद तीनो आरोपीयों से पृथक पृथक कुल 1,95000/- नगदी व घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डिलेक्स मोटर सायकल क्रमांक MP11ZJ9772 किमती करीबन 60000/- रूपये की जप्त की गई।

 

उक्त प्रभावी कार्यवाही दौरान आरोपीगणों की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी धामनोद श्री प्रवीण ठाकरे, सउनि जुवानसिह हरवाल, सउनि सुरेन्द्रसिह राजावात, प्रआर 646 सज्जनसिह डिंडोरे, आर 1188 मनीष राठौर, आर. 394 अजितसिंह मण्डलोई, आर. 1158 निखिल अवास्या, की सराहनीय भूमिका रही।

 

जिसमें गिरफ्तार आरोपीगणः

 

1. सावन पिता महेश गावड़ उम्र 20 साल निवासी ग्राम लौधीपुरा थाना धामनोद जिला धार

 

2. श्याम पिता कालु मेड़ा उम्र 20 साल निवासी लौधीपुरा थाना धामनोद जिला धार

 

3. रोहित पिता भेरूसिह उम्र 21 साल निवासी ग्राम लौधीपुरा थाना धामनोद जिला धार

 

बरामदगीः

 

कुल 1,95000/- नगदी व घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डिलेक्स मोटर सायकल क्रमांक MP11ZJ9772 किमती करीबन 60000/- रूपये है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!