Breaking News in Primes

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित होगा जिले का मुख्य समारोह कार्यक्रम।

0 26

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण।

 

 

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित होगा जिले का मुख्य समारोह कार्यक्रम।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

 

76 वे गणतंत्र दिवस 2026 के जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी होंगे जो स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के सम्बन्ध में कलेक्टर कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। तदुपरांत 9ः10 बजे मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। प्रातः 9ः25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। प्रातः 10.30 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जायेगा। प्रातः 10.15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके पश्चात विकास आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। अंत में प्रतिभागियों तथा उत्कृष्ट कार्य हेतु शासकीय सेवकों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार वितरित किया जायेगा।

 

 

* *जिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं*

 

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।अपने संदेश में कलेक्टर श्री सोमवंशी ने कहा कि 26 जनवरी का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ, जिसने हमें लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराया। संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात कर हम एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!