Breaking News in Primes

गौ सेवा से विचलित नहीं होंगे, विधर्मियों की साजिशें पहले भी नाकाम हुईं, अब भी होंगी: दीपक मालवीय* *इतिहास गवाह है, अपने ही लोग करते हैं गद्दारी, गौ सेवा पर लगे आरोप निराधार* *विधर्मियों को नहीं हजम हो रही गौ तस्करी पर रोक, राष्ट्रीय हिंदू सेना पर झूठे आरोप* *साजिशें बदनाम कर सकती हैं, रोक नहीं सकतीं गौ सेवा का संकल्प*

0 170

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

*गौ सेवा से विचलित नहीं होंगे, विधर्मियों की साजिशें पहले भी नाकाम हुईं, अब भी होंगी: दीपक मालवीय*

*इतिहास गवाह है, अपने ही लोग करते हैं गद्दारी, गौ सेवा पर लगे आरोप निराधार*

*विधर्मियों को नहीं हजम हो रही गौ तस्करी पर रोक, राष्ट्रीय हिंदू सेना पर झूठे आरोप*

*साजिशें बदनाम कर सकती हैं, रोक नहीं सकतीं गौ सेवा का संकल्प*

बैतूल। गौ सेवा के संकल्प पर अडिग राष्ट्रीय हिंदू सेना को बदनाम करने के लिए सुनियोजित षडयंत्र रचे जा रहे हैं। संगठन का कहना है कि विधर्मी ताकतें पहले भी विघ्न डालती रही हैं और आज भी वही मानसिकता काम कर रही है। विघ्न संतोषियों को संतोष बदनाम करने से मिलता है, जबकि इतिहास गवाह है कि कई बार अपने ही लोग गद्दारी करते हैं। गौ तस्करी रोकने के लिए संगठन जो कर रहा है और आगे भी करता रहेगा, वही कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा, इसी कारण संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

– *राष्ट्रीय हिंदू सेना पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार*

राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय ने संगठन से जुड़े पदाधिकारियों पर गोवंश तस्करी में लिप्त होने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण हैं, जिनका उद्देश्य केवल संगठन और उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाना है।

*- जांच से पीछे नहीं, पुलिस सिडिआर तक निकलवाने की खुली चुनौती*

प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय ने स्पष्ट कहा कि बैतूल पुलिस अधीक्षक संगठन से जुड़े सभी सदस्यों की जांच करा लें और आवश्यकता हो तो उनकी तथा उनकी स्वयं की पुलिस सिडिआर भी निकलवा ली जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी तरह की जांच पर कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि संगठन का कार्य पूरी तरह पारदर्शी और कानून के दायरे में है।

– *प्रदेशभर में सक्रिय है संगठन, सेवा कार्यों की लंबी श्रृंखला*

दीपक मालवीय ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू सेना मध्यप्रदेश के कई जिलों में सक्रिय है और हिंदू धर्म व समाज के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन द्वारा गौ सेवा, गोवंश तस्करी रोकना, घायल गोवंश का उपचार, धर्म परिवर्तन और लव जिहाद पर रोक, युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना, हिंदू युवाओं को संगठित कर समाज को जागृत करना, गरीब व बेसहारा परिवारों का अंतिम संस्कार, कंबल व भोजन वितरण जैसे सेवा कार्य पूरे प्रदेश में किए जा रहे हैं। संगठन के सदस्य अपने जन्मदिन भी वृद्धाश्रमों में सेवा के रूप में मनाते हैं।

– *200 से अधिक गोवंश से भरे वाहन पकड़े, रिकॉर्ड और एफआईआर मौजूद*

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि मध्यप्रदेश के जिन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गोवंश तस्करी होती है, वहां पुलिस के सहयोग से संगठन के कार्यकर्ता लगातार अभियान चलाते हैं। भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, बरहानपुर, शिवनी और पाढूणा जैसे क्षेत्रों में अब तक लगभग 200 से अधिक पिकअप, ट्रक, सवारी वाहन और कंटेनर पकड़े जा चुके हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा जब्त कराया गया। इन सभी मामलों का रिकॉर्ड और एफआईआर संगठन के पास उपलब्ध है, कई मामलों में संगठन के कार्यकर्ता स्वयं फरियादी भी बने हैं।

– *कार्रवाई से नाराज लोग कर रहे बदनाम करने की कोशिश*

दीपक मालवीय ने कहा कि गोवंश तस्करी पर लगातार कार्रवाई से कुछ अन्य संगठनों से जुड़े बड़े पदाधिकारी नाराज हैं। यही कारण है कि बैतूल में संगठन के पदाधिकारियों और राष्ट्रीय हिंदू सेना को बार-बार व्यक्तिगत रूप से टार्गेट कर बदनाम किया जा रहा है।

*- पूर्व सदस्य बिट्टु गोयल को संगठन से किया जा चुका निष्कासित*

राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष ने बताया कि बिट्टु गोयल पूर्व में संगठन से जुड़ा हुआ था, जिसे हाल ही में सारणी पुलिस ने चौकी के एक मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा था। बिट्टू गोयल द्वारा संगठन के नियमों के विरुद्ध कदाचार करने और एक बालिका के मामले में संगठन को गुमराह करने के चलते उसे संगठन की सदस्यता और पद से मुक्त कर दिया गया था।

*- पत्रकारों से आग्रह, निराधार सूचनाओं से बचें*

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार जगत देश का चौथा स्तंभ है। पत्रकार बंधुओं से आग्रह है कि जिन लोगों द्वारा दी जा रही जानकारी संगठन और उसके पदाधिकारियों के संबंध में गलत और निराधार है, उस पर बिना पुष्टि के समाचार प्रकाशित न करें।

– *हर जांच के लिए तैयार है संगठन*

प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू सेना से जुड़े सभी पदाधिकारियों और स्वयं उनकी भी जांच कराई जा सकती है। पुलिस सिडिआर निकलवाने से लेकर हर वैधानिक जांच के लिए संगठन पूरी तरह तैयार है और गौ सेवा व गोवंश तस्करी के खिलाफ संघर्ष पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!