पंचायती राज न्यूज़ चैनल की ख़बर का दिखा असर
राहुल गोस्वामी पत्रकार नजीराबाद
पंचायती राज न्यूज़ चैनल पर प्रमुखता से प्रसारित ख़बर का सकारात्मक प्रभाव सामने आया है। आज बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, मंडल अध्यक्ष राम बाबू गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने गढ़ भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान बहरावल से बीलखो मार्ग को शीघ्र प्रारंभ किए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या और मार्ग की आवश्यकता को तथ्यात्मक रूप से मंत्री जी के समक्ष रखा।
माननीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए मार्ग निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी तथा विकास को नई गति मिलेगी।