Breaking News in Primes

*सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक समरसता का महाकुंभ…*

0 5

लोकेशन आलीराजपुर से राजेश राठौड़

*सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक समरसता का महाकुंभ…*

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बोरकुआ,मंडल, में ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ*

 

बोरकुआ,जिलाआलीराजपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार, 11 जनवरी को बोरकुआ मंडल में ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत भारत माता के चित्र पर पूजा-अर्चना की
गई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में सर्व हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान हिंदू समाज में आपसी तालमेल, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध नागरिकों, समाजजनों और साधु-संतों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को नई ऊँचाइयाँ दीं। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और परिवार संस्था की मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों महिला पुरुष ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, सेवा भारती जिला प्रमुख श्री राजेंद्र टवली जी ने संघ के मूल विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदू दर्शन संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक सेवा, अनुशासन और चरित्र निर्माण के लिए हिंदू दर्शन को अपने जीवन का आधार बनाएं।

श्री टवली जी ने इस बात पर जोर दिया कि हिंदू समाज की एकता ही देश की शक्ति है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन (परिवार में संस्कारों का संचार), स्वदेशी अपनाने और आपसी सद्भाव बनाए रखने जैसे पांच प्रमुख परिवर्तनों पर बल दिया।
उन्होंने संघ की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि शाखाओं के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार और संगठन का भाव विकसित किया जा रहा है।

*नारी शक्ति की अग्रणी भूमिका…*

श्रीमती दीपिका दीदी कनेश (कट्ठीवाड़ा) ने कहा कि संस्कारवान समाज की नींव घर से ही पड़ती है और इसमें महिलाओं की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने परिवार संस्था की मजबूती, बच्चों में संस्कार निर्माण, सामाजिक समरसता और सेवा भाव को जीवन का अंग बनाने पर जोर दिया।सम्मेलन स्थल धर्मांतरण पर सेवा भारती बालिका ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति दी ,जिसे सभी ने सराहा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया और माँ भारती की आरती उतारी साथ ही महाप्रसादी का ग्रहण किया गया।

बोरकुआ मंडल ,जिलाआलीराजपुर संयोजक प्रमुख गिरदार जी रावत ने सभी अतिथियों का मंच में स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले स्वयंसेवकों तथा ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला शारीरिक प्रमुख/मंडल प्रभारी भुवान जी परमार,सुरेश जी सत्य ,विनय जी बघेल ,इटलर जी चौहान ,
निरंजन जी पटेल,नान सिंह जी एवं पटेल ,पुजारा,सरपंच,सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण ,जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शासन, प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!