Breaking News in Primes

पोर्टफोलियो न्यायाधिपति न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने किया जिला न्यायालय एवं जिला जेल सीधी का निरीक्षण।

0 148

पोर्टफोलियो न्यायाधिपति न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने किया जिला न्यायालय एवं जिला जेल सीधी का निरीक्षण।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, जबलपुर के पोर्टफोलियो न्यायाधिपति न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने जिले के प्रवास के दौरान जिला न्यायालय सीधी एवं जिला जेल सीधी का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस अवसर पर न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ मानवीय मूल्यों, सुधार और संवेदनशील दृष्टिकोण पर विशेष जोर दिया गया।

 

जिला न्यायालय सीधी के भ्रमण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी प्रयाग लाल दिनकर द्वारा न्यायमूर्ति महोदय को जिला न्यायालय की संपूर्ण न्यायालयीन कार्यप्रणाली, न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण की प्रगति के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने न्यायालय में किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों एवं कार्य निष्पादन की जानकारी भी साझा की।

 

 

निरीक्षण के दौरान प्रोटोकॉल कमेटी जिला न्यायालय सीधी के वरिष्ठ सदस्य रविन्द्र कुमार शर्मा एवं अन्य सदस्यों द्वारा न्यायमूर्ति को जिला न्यायालय परिसर का भ्रमण कराते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं संरचनात्मक पहलुओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह द्वारा जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना स्नेह,

संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

 

इसके पश्चात न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने जिला जेल सीधी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के आवास, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। न्यायमूर्ति श्री सिंह ने जेल प्रशासन को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास एवं सुधारात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इस दौरान अपने उद्बोधन में न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईश्वर ने प्रत्येक व्यक्ति के लिए जीवन में एक भूमिका निर्धारित की है। किसी को न्यायाधीश, किसी को प्रशासक, किसी को अन्य दायित्व सौंपे गए हैं। कुछ परिस्थितियों में व्यक्ति जीवन की कठिन राहों पर भी पहुंचता है, परंतु हर परिस्थिति अपने साथ आत्मचिंतन, आत्ममूल्यांकन एवं आत्मसुधार का अवसर लेकर आती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय बंदियों के लिए अपने पूर्व के कार्यों पर विचार कर स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा में सकारात्मक रूप से लौट सकें।

 

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रयाग लाल दिनकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने कार्यकाल में पहली बार उन्हें माननीय न्यायाधिपति के साथ जिला जेल सीधी के भ्रमण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए माननीय न्यायमूर्ति से प्राप्त मार्गदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सीधी दीपक शर्मा, प्रधान विशेष न्यायाधीश यतीन्द्र कुमार गुरू, प्रथम जिला न्यायाधीश राकेश कुमार सोनी, तृतीय जिला न्यायाधीश रविन्द्र कुमार शर्मा, प्रभारी अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री उर्मिला यादव, जिला मुख्यालय सीधी एवं तहसील चुरहट, मझौली, रामपुर नैकिन के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, मनीष कौशिक जिला विधिक सहायता अधिकारी, समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल, तथा जिला जेल सीधी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!