News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0, कौशल विकास मिशन एवं सांईनाथ प्राइवेट आई0टी0आई0 चलौली के संयुक्त तत्वाधान में सांईनाथ प्राइवेट आई0टी0आई0 के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों यथा-कृष्णा मारूति ने 24 एवं एडको इण्डिया ने कुल 18 चयन किये।
यह जानकारी जिला सेवा योजन अधिकारी ने देते हुए बताया कि रोजगार मेले में 85 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 42 का चयन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक कपिल सिंह, जिला सेवायोजन कार्यालय के व0 सहायक विनोद कुमार िंसह व प्रधान सहायक निसार अहमद उपस्थित रहें।