Breaking News in Primes

किशोर नगर में पूज्य दीदी सावित्री देवी तिवारी व्दारा श्रीमद् भागवत कथा 22 से, निकलेगी भव्य कलश यात्रा*

0 36

*किशोर नगर में पूज्य दीदी सावित्री देवी तिवारी व्दारा श्रीमद् भागवत कथा 22 से, निकलेगी भव्य कलश यात्रा*

 

खंडवा- किशोर नगर रहवासी संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मोर्चा, श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति, मनोकामनेश्वर महिला मंडल एवं मनोकामनेश्वर महादेव जी सेवा समिति के तत्वावधान में 22 से 28 दिसम्बर तक श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन अवधपुरी भोपाल की संगीत गुरु श्रीमद् भागवत कथा प्रवक्ता कृष्ण प्रिया पूज्य दीदी सावित्री देवी तिवारी के मुखारविंद से होने जा रहा है। कथा के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र में एक भव्य कलश यात्रा संघ अध्यक्ष पं प्रेमनारायण तिवारी के दिशानिर्देश में मातृशक्ति की उपस्थिति में कथा स्थल तक निकाली जाएगी। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन मंदिर पुजारी पं. मनोज उपाध्याय के सानिध्य में सोमवार 22 दिसम्बर से रविवार 28 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक किशोर नगर में होगा। धर्मप्रेमी जनता से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान लाभ लेने की अपील मनोकामनेश्वर महिला मंडल मातृशक्ति, किशोर नगर रहवासी संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मोर्चा संघ, रिद्धि-सिद्धि महिला मंडल, श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, महिला मंडल आनंद नगर, सुभाष नगर, शुक्ला नगर, कावेरी विहार कालोनी आदि समिति पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!