Breaking News in Primes

संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मां और बेटे का चारपाई पर मिला शव पुलिस जांच में जुटी

0 54

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जनपद से बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां घर के अंदर से संदिग्ध परिस्थितियों में मां और बेटे का चारपाई पर शव मिला है जिसे लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है| कड़ाधाम क्षेत्र के बारा हवेली खालसा गांव में रविवार की सुबह घर के अंदर सोए मा-बेटे का शव अलग-अलग चारपाई पर पड़ा मिला। बेटे के शव के समीप उल्टी पड़ी होने से आशंका जाहिर किया जा रहा है कि दोनों ने जहर खाकर या फिर किसी और में उन्हें जहर देकर मार डालने का अंजाम दिया। मामले की जानकारी होने पर मौके पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किया। पुलिस ने मायके से आई मृतक की पत्नी से तहरीर लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली खालसा गांव निवासी विजय मिश्रा 44 साल पुत्र स्वर्गीय सियाराम मिश्रा ठेकेदारी का काम करते थे। पिछले दिनों विजय की पत्नी मालती देवी इकलौते बेटे 23 वर्षीय रत्नेश के साथ अपने मायके भरवारी चली गई थी। घर में विजय के अलावा उनकी 75 वर्षीय मां मैला देवी मौजूद थीं। रविवार की सुबह काफी देर तक मां-बेटे घर बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को शंका हुई। सूचना मिलने पर विजय की पत्नी मालती भी बेटे के साथ ससुराल पहुंची। मालती ने बताया कि वह भी पति को फोन कर रही है लेकिन काल रिसीब नहीं हो रही थी। अनहोनी की आशंका पर रत्नेश ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। पुलिस कर्मी सीढ़ी के सहारे छत से नीचे उतरे से कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे में जाकर देखा तो एक चारपाई पर विजय व दूसरी में उनकी मां मैला देवी का शव पड़ा था। विजय के शव के पास ही उल्टी पड़ी थी। इसके अलावा मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था। इससे आशंका जाहिर किया गया कि मां-बेटे की मौत जहर खाने से हुई होगी।

वहीं सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गये सीओ सत्येंद्र तिवारी के मुताबिक घर के अंदर से मां और बेटे का शव बरामद किया गया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है प्रथम दृष्टया यह जहर खाकर आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है मृतक विजय मिश्रा की पत्नी जोकि अपने मायके गई हुई थी आने पर उनसे भी बातचीत की गई उनका भी कहना था कि यह प्रकरण आत्महत्या से जुड़ा हुआ है फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

बाइट – CO सत्येन्द्र तिवारी

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!