Breaking News in Primes

वृद्ध आश्रम ताला पहुंचे पुलिस अधीक्षक आश्रम वासियो कराया स्वल्पाहार भेट किए कंबल*

0 163

*वृद्ध आश्रम ताला पहुंचे पुलिस अधीक्षक आश्रम वासियो कराया स्वल्पाहार भेट किए कंबल*

 

सीधी/धौहनी/मझौली

 

जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ताला में संचालित कैलाश स्वर्ण वृद्ध आश्रम में आज 2 दिसंबर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी थाना प्रभारी मझौली विशाल शर्मा व स्टाफ के साथ आश्रम पहुंच आश्रम वासियों को स्वल्पाहार करते हुए कंबल भेंट कर कर स्वस्थ व सुख में जीवन की ईश्वर से कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान किये।आश्रम पहुंच पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी ने सर्वप्रथम विराजमान राधा कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रीफल अर्पित करते हुए पूजा अर्चना किये। तत्पश्चात वृद्ध आश्रम के संचालक शिवामणि तिवारी एवं सहायक संचालक रामसिया बैश के द्वारा पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया। पुलिस अधीक्षक ने आश्रम वासियों एवं उपस्थित जनों को संबोधन में कहा कि वृद्ध आश्रम का संचालन पुनीत काम है। आश्रम के बारे में थाना प्रभारी मझौली विशाल शर्मा के द्वारा जानकारी दी गई। तब हमें लगा कि आश्रम वासियों से भेंट करना चाहिए ठंड का सीजन था इसलिए मुझे भी इच्छा हुई की कुछ योगदान दिया जाए जिसके लिए कंबल भेट कर रहा हूं।सभी आश्रम वासियों के स्वस्थ व सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी,थाना प्रभारी

मझौली,व मौजूद पुलिस स्टाफ द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

वृद्ध आश्रम के संचालक ने बताया कि 7 वर्षों से यह आश्रम जन सहयोग से आवासीय व्यवस्था के तहत संचालित है। जहां वृद्धो को समुचित सुविधा एवं भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान आश्रम संचालक मंडल के अध्यक्ष, सचिव ,आश्रम वासी,आश्रम के कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!