Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अझुवा का किया आकस्मिक निरीक्षण

0 12

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
लापरवाही मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई फटकार, साफ-सफाई व रजिस्टर अपडेट करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने मंगलवार को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अझुवा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कई अनियमितताएँ सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले एच.आर.पी. रजिस्टर देखा, जिसमें गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर सहित महत्वपूर्ण विवरण अंकित न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने ए.एन.एम. को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि समय-समय पर स्वास्थ्य सलाह एवं जांच हेतु उन्हें अस्पताल बुलाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए और सभी ए.एन.सी. जांच समय से सुनिश्चित हों। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने असंतोष प्रकट किया और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था के साथ स्टाफ नर्सों का नियमित रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम ने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि प्रसव के बाद प्रसूता को निर्धारित समयावधि तक अस्पताल में ही रखा जाए, ताकि स्वास्थ्य मानकों का पालन हो सके। निरीक्षण के दौरान 102 एम्बुलेंस की जाँच भी की गई। जिलाधिकारी ने ईएमटी अवधेश सिंह को आदेश दिया कि एम्बुलेंस में उपलब्ध सभी आवश्यक आपातकालीन दवाएं एवं उपकरण पूर्ण रूप से उपलब्ध रहें। पैथोलॉजी कक्ष में जिलाधिकारी ने लैब टेक्नीशियन से उपलब्ध जांचों की जानकारी प्राप्त की और कहा कि सभी आवश्यक टेस्ट किट की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह भी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!