मुख्यमंत्री का सख्त रुख:रायसेन SP मुख्यालय अटैच,भोपाल में लापरवाही पर अधिकारियों को हटाने के निर्देश
संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई के आदेश,गश्त बढ़ाने और निरीक्षण तेज करने के निर्देश
मुख्यमंत्री का सख्त रुख:रायसेन SP मुख्यालय अटैच,भोपाल में लापरवाही पर अधिकारियों को हटाने के निर्देश
संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई के आदेश,गश्त बढ़ाने और निरीक्षण तेज करने के निर्देश
भोपाल::राजधानी भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री ने हालिया आपराधिक घटनाओं पर कड़ा रुख दिखाया। बैठक में रायसेन में हुई घटना पर समय पर कार्रवाई न होने को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने रायसेन पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए।
इसी के साथ मुख्यमंत्री ने भोपाल में सामने आई आपराधिक घटनाओं की विस्तृत जानकारी ली और जिम्मेदारी में लापरवाही पाए जाने पर सम्बंधित पुलिस अधिकारियों को हटाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए।
उन्होंने बैठक में कहा कि संवेदनशील मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर अपराधियों के प्रति ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी थानों को रात में गश्त बढ़ाने, तथा वरिष्ठ अधिकारियों को मैदान में उतरकर नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था पर जनता का भरोसा और मजबूत हो।