Breaking News in Primes

मझौली में शांति व सुनियोजित ढंग से संपन्न हुई ओलम्पियाड परीक्षा,परोसा गया रुचिकर भोज।

0 56

मझौली में शांति व सुनियोजित ढंग से संपन्न हुई ओलम्पियाड परीक्षा,परोसा गया रुचिकर भोज।

 

सीधी/मझौली पूर्व नियोजित समय व वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार विगत 18 नवंबर को जिले भर के साथ साथ मझौली जन शिक्षा केंद्र में भी जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली के .एल. विश्वकर्मा के देख रेख व जनपद शिक्षा केंद्र के अधिकारी कर्मचारी तथा विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से शांतिपूर्ण व सुनियोजित ढंग शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली एवं शासकीय मॉडल स्कूल मझौली में ओलम्पियाड की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में कक्षा 2 से 8 तक के कुल 689 बच्चे पंजीकृत थे जिसमें से 649 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 40 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा उपरांत परीक्षा में सामिल सभी बच्चों एवं दूर दराज से बच्चों को लेकर आए अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को रुचिकर भोज बैठाकर कराया गया।

जन शिक्षा केंद्र प्रभारी के.एल. विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि 689 बच्चे पंजीकृत थे विद्यालय भवन निर्माणधीन है। बैठक व्यवस्था अभाव के कारण शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली के साथ शासकीय मॉडल स्कूल में भी परीक्षा आयोजित कराई गई। जहां दोनों विद्यालय में 2 से 8 तक के कुल 649 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। जहां जन शिक्षा केंद्र के अधिकारी- कर्मचारी तथा शिक्षकों के सहयोग से शांतिपूर्ण सुनियोजित ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा उपरांत शासन व वरिष्ठ कार्यालय के आदेशानुसार परीक्षा में शामिल बच्चों व परीक्षा केंद्र तक बच्चों को लेकर आने वाले अभिभावकों व स्कूल स्टाफ

को बैठक रुचकर भोज परोस कर कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!