News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: नगरपालिका परिषद भरवारी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋश्रव (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भरवारी नगर में सोमवार को संघ द्वारा एक भव्य जन-अभियान स्वयं सेवक संघ डॉ प्रेम प्रकाश शर्मा और नगर व्यवस्था प्रमुख संगम लाल गुप्ता की टोली के साथ घर-घर अभियान चलाकर शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन के सेवाकार्यों, संस्कार-आधारित शिक्षा और सामाजिक समरसता के संदेश को पहुँचाना है।
शताब्दी वर्ष के विशेष अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर संपर्क किया, पत्रक वितरित किए और लोगों को संघ के सेवा-कार्य तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका से अवगत कराया।
डॉक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा
ने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि “संगठित समाज निर्माण का संकल्प वर्ष” है। उन्होंने युवाओं से देशहित में सेवा, शिक्षा और स्वावलंबन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
जन-अभियान के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम और युवा संवाद जैसे अनेक उपक्रम भी आयोजित किए जाएँगे। स्थानीय नागरिकों ने संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए इसमें सकारात्मक सहयोग देने की बात कही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक नगर व्यवस्था प्रमुख संगम लाल गुप्ता की टोली के साथ घर-घर अभियान चलाया गया है साथ में प्रांत के प्रमुख प्रचारक रामचंद्र जी , जिला प्रचारक शिव प्रसाद जी, नगर बौद्धिक प्रमुख सतीश तिवारी जी के यहां से प्रारंभ किया गया इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, गण शिक्षक कृष्ण स्वरुप झा आदि सब लोग एक टोली के माध्यम से शताब्दी उत्सव के विषय में जानकारी देते हुए अभियान चलाया गया।